Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Four women arrested for setting fire in Dadhei village

Kullu News: डढेई गांव में आग लगाने की घटना में 4 महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 21 Dec 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 21 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four women arrested for setting fire in Dadhei village
पुलिस की जांच में हुआ खुलासा- अज्ञात कारणों से लगी नहीं, लगाई गई थी आग
विज्ञापन

पार्वती घाटी के डढेई गांव में दो मकान, देवता का भंडार जलकर हो गया था राख
मणिकर्ण थाने में दर्ज है प्राथमिकी, कोर्ट ने 24 तक पुलिस रिमांड पर भेजीं आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के डढेई गांव में आग की घटना के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मणिकर्ण थाना में आग से संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज की है।
आग की घटना में पार्वती घाटी के डढेई गांव में दो मकान और देवता का भंडार जलकर राख हो गया था।

आग की घटना होने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो पाया कि आग किसी अज्ञात कारणों से नहीं लगी थी, बल्कि आग लगाई गई थी। गौर रहे कि पुलिस ने आग की घटना सामने आने के बाद मामला दर्ज किया था। छानबीन पूरी करने के बाद आरोपी पुष्पा देवी, भुवनेश्वरी, पूनम और खुशबू को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को 24 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा है। गौर रहे कि बीते 7 दिसंबर की रात पार्वती घाटी के डढेई गांव में आग की घटना पेश आई थी। आग की घटना में 12 और 18 कमरों के दो मकान जलकर राख हो गए थे। इसके साथ ही देवता अठारह पेड़े का चार मंजिला भंडारण भी जलकर राख हो गया था। आग की घटना में एक करोड़ से अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि डढेई गांव में आग की घटना मामले में पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed