फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Four sheep died after being hit by a Volvo in Bhuntar

Kullu News: भुंतर में वोल्वो की चपेट में आने से चार भेड़ों की मौत

Fri, 10 May 2024 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Four sheep died after being hit by a Volvo in Bhuntar
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के भुंतर थाना के तहत जरड़ के पास फोरलेन में एक वोल्वो की चपेट में आने से चार भेड़ों की मौत हो गई है। इसके अलावा घटना में छह अन्य भेड़ें घायल हो गई हैं। भेड़ पालक झाबे राम ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में झाबे राम पुत्र चमन लाल निवासी झिड़ीबेहड़ मणिकर्ण जिला कुल्लू ने बताया कि वह वीरवार रात करीब 8.30 बजे भुंतर के साथ जरड़ में फोरलेन में हनुमान मंदिर के पास अपनी भेड़-बकरियों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक वोल्वो बस आई और सड़क पर चल रहे भेड़ों के झुंड को टक्कर मार दी। इसमें उसकी चार भेड़ों की मौके पर मौत हो गई और छह घायल हो गईं। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि भुंतर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed