फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Four reserves were asked for, only 40 home guards were received

Kullu News: मांगीं चार रिजर्व, मिले सिर्फ 40 होमगार्ड

Thu, 22 May 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 May 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Four reserves were asked for, only 40 home guards were received
15 मई से पहले मनाली पहुंच जाते थे पुलिस और होमगार्ड के अतिरिक्त जवान
विज्ञापन


सरकार की अनदेखी के कारण कम पर्यटक आने पर भी लग रहा ट्रैफिक जाम


संवाद न्यूज एंजेसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में समर सीजन इस बार देरी से शुरू हो रहा है, लेकिन सीजन से निपटने के प्रबंध पुलिस ने अभी भी नहीं किए हैं।
मनाली में सीजन के दौरान यातायात नियंत्रण के लिए चार पुलिस की रिजर्व और 100 होमगार्ड जवान मांगे गए थे, लेकिन अभी तक महज 40 होमगार्ड जवान मिले हैं। जवानों की संख्या कम होने के कारण पर्यटकों की कम संख्या के बावजूद सड़कों पर जाम की स्थिति बनने लगी है। मनाली में धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है, लेकिन प्रशासनिक तौर पर अभी तक तैयारियां अधूरी हैं। खासकर यातायात नियंत्रण में पुलिस के पसीने छूटने शुरू हो गए हैं। पर्यटन सीजन के लिए मिलने वाली अतिरिक्त पुलिस की टुकड़ी अभी तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस विभाग ने कुल्लू मनाली के लिए चार रिजर्व और 100 होमगार्ड जवानों की मांग की है, लेकिन 40 होमगार्ड भेजकर सरकार ने पल्ला झाड़ लिया है। अमूमन 15 मई के बाद पर्यटन सीजन में बूम आता है। इस साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद बने हालात के कारण पर्यटन सीजन फीका हो गया। अब पर्यटकों की संख्या में उछाल आने लगा है। ऐसे में सीजन बूम पर आने के बाद वाहनों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या भी विकराल रूप धारण करेगी। यातायात नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर साल मनाली में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाता है। हिडिंबा मंदिर मार्ग, लोगट्स मार्ग, वशिष्ट मार्ग, सोलंगनाला, अटल टनल, रोहतांग आदि स्थानों पर यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करना तक पुलिस जवानों की कमी के कारण मुश्किल हो रहा है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटन सीजन के लिए पुलिस की चार रिजर्व और 100 होमगार्ड जवानों की मांग की गई है। अभी तक होमगार्ड के 40 अतिरिक्त जवान मिले हैं। उम्मीद है कि सीजन से पहले मनाली में अतिरिक्त जवान पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed