फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Four-day Women's Adventure Camp in Manali from 20

मनाली में चार दिवसीय महिला साहसिक शिविर 20 से

Sat, 17 Sep 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Four-day Women's Adventure Camp in Manali from 20
मनाली में पत्रकारों से बातचीत करतीं आंचल ठाकुर। -संवाद - फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के मकसद से मनाली में 20 से 24 सितंबर तक महिला साहसिक शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में देशभर की 18 हस्तियां भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग खिलाड़ी आंचल ठाकुर सहयोगियों के साथ इस शिविर का आयोजन कर रही हैं। इस शिविर की विशेषता यह है कि महिलाओं द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविर में महिलाएं ही भाग ले रही हैं। मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयोजक आंचल ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के लिए इस तरह का शिविर मनाली में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश भर की महान हस्तियां शूटर अंशुल मोदगिल, क्रिकेटर सुषमा, अमिषा चौहान, ज्योतिका, यशवी, अश्विनी शिहारा, खुशबू भारद्वाज, महिमा दत्त, शिवनगी राणा, प्राची, अदिति ठाकुर, अमिता नेगी, ऋतु नेगी, तेंजिन, पूनम, पी गोस्वामी, प्रियंका चंदेल और एस पिंगले इसमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 हजार फीट की ऊंचाई में लाहौल की योग शिक्षिका प्रियंका चंदेल योग करवाएंगे। साथ ही पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, रेपकिंग, राफ्टिंग, रिवर क्रोसिंग जैसी सभी गतिविधियां करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की ओर से महिलाओं के लिए आयोजित हो रहे इस पहले विशेष शिविर के सफल आयोजन को बहुत से लोग योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर आंचल के पिता रोशन ठाकुर सहित आंचल के सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed