{"_id":"65dccca60862d7292e078bfd","slug":"former-president-kamal-is-giving-baseless-statements-jaspa-kullu-news-c-89-1-ssml1012-117672-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधारहीन बयान दे रहे पूर्व अध्यक्ष कमल : जस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधारहीन बयान दे रहे पूर्व अध्यक्ष कमल : जस्पा
Mon, 26 Feb 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
मनाली में पत्रकार वार्ता करते एलपीएस के पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन जस्पा।
मनाली (कुल्लू)। एलपीएस (लाहौल आलू समिति) के पूर्व चेयरमैन सुदर्शन जस्पा ने पूर्व अध्यक्ष कमल सिंह की ओर से लगाए आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कमल सिंह के बयान को आधारहीन बताया। जस्पा ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर विधायक रवि ठाकुर का पक्ष ले रहे हैं।
जस्पा सोमवार को मनाली में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। कहा कि जिस तरह की वह बयानबाजी कर रहे हैं, उसी तरह के आधारहीन और फर्जी शिकायत पत्र के साथ एलपीएस प्रबंधन के खिलाफ सीबीआई और विजिलेंस जांच की मांग को विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भी गए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे रजिस्ट्रार कार्यालय को भेजा।
पूर्व अध्यक्ष खुद सहकारी सभा के अधिनियम की धारा 67 की जांच में दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ 93 लाख रुपये की रिकवरी की प्रक्रिया अमल में है। इससे बचने के लिए वह सभा के खिलाफ लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं। विधायक रवि ठाकुर के बयान पर कहा कि विधायक अभी तक सभा को सरकार के पास पड़े 4.5 करोड़ नहीं दिला पाए हैं।
विज्ञापन
एलपीएस जैसी किसानों की संस्था को राजनीति का अड्डा बना रहे हैं। आरोप लगाया कि नेताओं के कुछ चाटुकारों ने संस्था को करोड़ों रुपयों के कर्ज में डाल कर बर्बाद करने की कसर नहीं छोड़ी। जस्पा ने कहा कि उन्होंने केवल एलपीएस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन लाहौल के किसानों तथा सोसायटी के हितों की लड़ाई लगातार साथ लड़ते रहेंगे। संवाद