फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Former minister Govind took stock of Volvo bus stand

Kullu News: पूर्व मंत्री गोविंद ने लिया वोल्वो बस स्टैंड का जायजा

Sat, 22 Jul 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 22 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Former minister Govind took stock of Volvo bus stand
मनाली (कुल्लू)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली में वोल्वो बस स्टैंड के समीप मालरोड के पास बंद हुई सड़क का जायजा लिया। सड़क में एक चट्टान गिरी है।
विज्ञापन

इससे यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। इस समय मनाली से कुल्लू के लिए सड़क पूरी तरह से बाधित है। अस्थायी मार्ग बाहणु पुल से शामीनाल भी बंद है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग मनाली-चंडीगढ़ पर टकोली और डोहलूनाला के पास लगे बैरियर में अगले छह महीने तक टोल टैक्स न लेने के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रदेश की हरसंभव मदद कर रही है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने भारत सरकार में सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र भेजा है। इसमें कुल्लू से मनाली तक जगह-जगह अवरुद्ध हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की बहाली तक ब्यास का तटीकरण करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed