फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Forest Rights Committee approved 43 cases

Kullu News: वन अधिकार समिति ने 43 मामलों को दी मंजूरी

Sat, 11 Jan 2025 11:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 11 Jan 2025 11:27 AM IST
विज्ञापन
Forest Rights Committee approved 43 cases
181 में 138 केसों में त्रुटियों के उपरांत उपमंडल की समिति को भेजा
विज्ञापन

काजा में 38 मामले, केलांग के 3 और उदयपुर के 2 मामले पाए सही

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में शुक्रवार को राष्ट्रीय सूचना केंद्र के सभागार में वन अधिकार अधिनियम की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई।
उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में केलांग, काजा और उदयपुर उपमंडल के वन अधिकार अधिनियम उप मंडल स्तरीय समितियों की ओर से प्रस्तुत किए गए 181 मामलों का अवलोकन और विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय समिति वन अधिकार अधिनियम राहुल कुमार ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम के तहत बैठक में जिले भर से 181 व्यक्तिगत मामले प्रस्तुत किए। इसमें 43 मामलों को समिति ने अवलोकन के बाद स्वीकृति दी। शेष 138 मामलों में त्रुटियों के उपरांत उपमंडल स्तर की समितियों को जल्द सभी औपचारिकताएं पूरा करने के लिए भेजा गया है। कुल 181 व्यक्तिगत मामलों में कृषि भूमि से संबंधित 91 और निवास भूमि से संबंधित 90 मामले आए थे। समिति ने कुल 43 मामलों को सभी औपचारिकताओं सहित अधिनियम के तहत निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाया, जिसमें स्पीति उपमंडल काजा के 100 में से 38 मामले, केलांग के 64 से 3 और उदयपुर उप मंडल के 17 में से 2 मामले सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, उदयपुर मनोज ठाकुर, तहसीलदार केलांग रमेश राणा और एसडीएम काजा शिखा, डीएफओ लाहौल अनिकेत वानवे, जिला स्तरीय समिति के गैर सरकारी सदस्य जिला परिषद सदस्य दोर्जे अंगरूप ,छेजिंग डोलमा छेरिंग संदूप भी मौजूद रहे।

--

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed