फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Forest guard accused of extorting 60 thousand rupees and threatening

Kullu News: वन रक्षक पर 60 हजार रुपये काटने और धमकाने का आरोप

Sat, 26 Apr 2025 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 26 Apr 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Forest guard accused of extorting 60 thousand rupees and threatening
ठेकेदार ने उपायुक्त कुल्लू को सौंपी शिकायत, मामले की जांच करने की मांग
विज्ञापन

प्रताड़ित करने का भी आरोप, कहा- तय समय में पूरा कर लिया था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एकीकृत विकास परियोजना के तहत कार्य कर रहे ठेकेदार ने वन विभाग के वन रक्षक के खिलाफ उपायुक्त कुल्लू से शिकायत की है।
ठेकेदार राम सिंह निवासी फरैना डाकघर ब्रैहिन तहसील सैंज ने उपायुक्त को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें वन विभाग की एकीकृत विकास परियोजना के तहत 2024-25 में वर्षा जल संग्रहण का कार्य दिया गया था। इसे उन्होंने तय समय में पूरा कर लिया था। इसकी सूचना लिखित और मौखिक रूप से परियोजना अधिकारी कार्यालय को दी थी।

उन्हें कार्यालय बुलाकर कहा गया कि कार्य में थोड़ी कमी है, उसे पूरा कर दो और बिल वन रक्षक बना देगा। काम में बताई गई कमी दूर कर राशि लेने के लिए कार्यालय में पहुंचे तो वन रक्षक ने उन्हें प्रताड़ित किया और धमकी भी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वन रक्षक ने उनके बिल से 60 हजार रुपये की राशि काट ली और कार्यालय में हस्ताक्षर करवाने के लिए मजबूर किया। ठेकेदार राम सिंह ने उपायुक्त से मांग की है कि मामले की जांच की जाए। साथ ही एकीकृत विकास परियोजना के तहत हुए अन्य कार्यों की भी जांच की जाए।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed