{"_id":"571f503d4f1c1bae3da91f5f","slug":"food-supply-department-take-action-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते राशन की गुणवता जांचने के लिए भरे पांच सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते राशन की गुणवता जांचने के लिए भरे पांच सैंपल
कुल्लू
Updated Tue, 26 Apr 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में खाद्य विभाग ने भरे सैंपल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सरकारी डिपो और गोदाम से दालों व चावल के सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट के बाद विभाग नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल पर लाएगा। विभागीय कार्रवाई से डिपो संचालक और होल सेलरों में हड़कंप मचा हुआ है। कंकड़ वाले चावल मिलने की सूचना पर विभाग ने एक सरकारी डिपो से चावल के सैंपल भरे। वहीं, राशन की गुणवत्ता जांचने के लिए विभागीय टीम ने विभिन्न जगहों में दबिश दी।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने एक गोदाम से एक सैंपल मसूर और एक सैंपल राजमाह दाल का भरा। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। यदि लैब में उक्त सैंपल मानकों की कसौटी में खरे नहीं उतरते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। इस संबंध में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक शिवराम ने बताया कि राशन की गुणवत्ता जांचने के उद्देश्य से सैंपलिंग कार्य किया गया है। जिन्हें लैब भेजा जा रहा है। एक डिपो से कंकड़ वाले चावल मिलने की सूचना मिली थी। जहां से तीन सैंपल भरे गए हैं।
विज्ञापन
मार्च माह में औचक निरीक्षण अभियान के तहत जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जिला भर में करीब 87 दालों समेत अन्य खाद्य सामग्रियों के सैंपल भरे हैं। जिनकी लैब में जांच की जा रही है। विभाग को मिली लैब रिपोर्ट में 19 दालों व आटे के सैंपल पास बताए गए हैं। इनमें मसूर के छह, दाल चना के चार, राजमाह के तीन व आटे के छह सैंपल मानकों के अनुसार पाए गए हैं। वहीं अन्य सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन