{"_id":"c7d2ac3276760765eade4612e80f68aa","slug":"food-supply-corporation-action-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 मार्च तक बनवाने होंगे डिजिटल राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 मार्च तक बनवाने होंगे डिजिटल राशन कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 02 Mar 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में साधारण राशन कार्डों को डिजिटल करने की प्रक्रिया पिछले तीन सप्ताह से चल रही है। डिजिटल राशन बनाने की अंतिम तिथि 29 फरवरी रखी गई है। वहीं प्रदेश में डिजिटल कार्ड का काम पूरा न होने के बाद इस तिथि को 7 मार्च तक बढ़ाया गया है। वहीं जिला कुल्लू में डिजिटल आधार कार्ड बनाने का कार्य 85 फीसदी पूरा हो चुका है। वहीं 15 फीसदी लोगों को डिजिटल आधार कार्ड बनाने के लिए अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों को पंचायतों में प्रस्तुत करना बाकी है।
विज्ञापन
कुल्लू जिला में 426 डिपो हैं, इनमें 1 लाख 11 हजार कार्ड धारक हैं। इन सभी कार्ड धारकों को अपने आधार कार्ड का डिजिटलाइजेशन करना होगा। यह प्रक्रिया 7 मार्च तक चलेगी। इसके बाद जिस उपभोक्ता के पास डिजिटल राशन कार्ड नहीं होगा। उसे आगामी महीनों के राशन से वंचित होना पड़ेगा। जिला खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मिलाप चंद ने बताया कि डिजिटल राशनकार्ड बनाने का जिला में 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अभी तक 15 फीसदी लोगों ने डिजिटल राशनकार्ड नहीं बनाए हैं।
विज्ञापन
जिला की विभिन्न पंचायतों में राशन कार्ड पड़ताल की अंतिम तिथि भी सरकार ने बढ़ाकर 7 मार्च कर दी है। सात मार्च तक पंचायतों में लोगों को अपने आधार नंबर, राशन कार्ड और गैस कनेक्शन की जानकारी देनी है। 5 और 6 फरवरी को छुट्टी के दिन भी पंचायतें खुली रहेंगी। इस दिन पंचायतों में पड़ताल का कार्य हो सकेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी जरूरी दस्तावेज लेकर पंचायतों में डिजिटल राशनकार्ड बनाएं।
विज्ञापन