{"_id":"6af355538e696f76ce0a06f6","slug":"following-an-investigation-the-dc-submitted-his-position-regarding-the-art-centre-to-the-high-court-kullu-news-c-89-1-ssml1012-191493-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जांच के बाद कला केंद्र के संबंध में डीसी ने हाईकोर्ट को भेजा पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जांच के बाद कला केंद्र के संबंध में डीसी ने हाईकोर्ट को भेजा पक्ष
विज्ञापन
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में होने वाले कार्यक्रमों से जिला पुस्तकालय में हो रहे ध्वनि प्रदूषण के मामले में डीसी ने हाईकोर्ट को अपना पक्ष भेजा है।
पुस्तकालय के पाठकों और विद्यार्थियों ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के समक्ष शिकायत दी थी। उन्होंने कला केंद्र में बार-बार होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पढ़ाई में व्यवधान की बात कही थी। हाईकोर्ट ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से अपना पक्ष रखने को कहा था। मामले को लेकर प्रशासन ने उपमंडलाधिकारी से जांच करवाई। इसके तहत 14 अक्तूबर को उपमंडलाधिकारी कुल्लू डॉ. जयवंती ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
उपायुक्त की ओर से हाईकोर्ट को भेजे गए जवाब में तर्क दिया गया है कि प्रशासनिक जांच में कला केंद्र को बंद करने या उसकी गतिविधियों पर रोक लगाने का कोई ठोस आधार नहीं मिला। जांच समिति ने इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इसे यथावत रखने की राय दी है। उन्होंने तर्क दिया है कि लालचंद प्रार्थी कला केंद्र उत्तर भारत का एक प्रमुख ओपन-एयर थिएटर है। इसकी स्थापना 1960 के दशक में हुई थी और 1972 में संरचना का उन्नयन हुआ। यह जिला पुस्तकालय के वर्तमान स्थान पर आने से पहले स्थापित हुआ था। दोनों संस्थान लगभग 20 से 40 मीटर की दूरी पर स्थित हैं।
विज्ञापन
छात्रों की पढ़ाई और वैकल्पिक व्यवस्था
अधिकारियों की ओर से दलील दी गई है कि आने वाले समय में आयोजनों के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। संबंधित शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से नजदीकी कॉलेज पुस्तकालय में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी।
यह था मामला
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लेखराज शर्मा ने पुस्तकालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की ओर से जिला प्रशासन सहित प्रदेश हाईकोर्ट को शिकायत भेजी थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि हफ्ते में तीन दिन कार्यक्रम होने से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इसको लेकर कार्रवाई करने की मांग की थी।
000