फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   flowering started on apple tree branch in kullu

निचले क्षेत्रों में पौधों पर आए बंपर फूल

Mon, 15 Feb 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
flowering started on apple tree branch in kullu
कुल्लू के मौहल क्षेत्र में फ्लावरिंग के बाद फूलों से लदी पेड़ की टहनी। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में फरवरी के दूसरे सप्ताह में निचले क्षेत्रों में प्लम, आड़ू के पौधों में फ्लावरिंग शुरू हो गई है। इस बार सर्दियों में ठंड का असर कम है। अभी मौसम साफ बना हुआ है। अगर बारिश व बर्फबारी नहीं होती है तो आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा होगा। ऐसे में फ्लावरिंग की प्रक्रिया जोर पकड़ेगी। तापमान में इजाफा होने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी अर्ली फ्लावरिंग की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में फ्लावरिंग वाले पौधों में बंपर फूल हैं। फूल देखकर बागवानों को इस बार बंपर फसल की उम्मीद है। फ्लावरिंग के बाद सेटिंग तक काफी समय लगता है। इस बीच बागवानों को ओलों और पाला पड़ने का डर रहता है। कई बार ओलावृष्टि बागवानों की मेहनत पर पानी फेर देती है। कुछ बागवानों ने ओलों से बगीचे बचाने के लिए एंटी हेल नेट भी लगाए हैं। घाटी के बागवान राकेश ठाकुर, नौमी राम, रेवत राम, चंद्रकिरण, उदय राम, सौभे राम, निमत राम, दिनेश कुमार और अशोक ने कहा कि पिछले सीजन में कोरोना का असर बागवानी व कृषि कार्यों पर पड़ा था। बागवानों को अपने बगीचों में स्वयं ही काम करना पड़ा था। प्लम, सेब के बागवानों को उचित दाम मिले थे। उन्होंने कहा कि इस बार बागवानों को बेहतर फसल की उम्मीद है। बागवानी विभाग के विषयवाद विषेशज्ञ उत्तम पराशर ने कहा कि निचले क्षेत्रों में फ्लावरिंग शुरू हो गई है। अगर मौसम अनुकूल रहता है तो सेटिंग अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed