{"_id":"688e4390de86a196ed08ed1c","slug":"flood-swept-away-the-bridge-cracks-appeared-on-the-road-near-bhootnath-bridge-kullu-news-c-89-1-klu1001-153716-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डंगे को बहा ले गई बाढ़, भूतनाथ पुल के पास सड़क पर पड़ीं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डंगे को बहा ले गई बाढ़, भूतनाथ पुल के पास सड़क पर पड़ीं दरारें
Sat, 02 Aug 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
भुंतर में पुराने पुल में बरसात के चलते दरारे आने क्षतिग्रस्त होने से आम लोगो को बंद करने में जु
बस स्टैंड सरवरी को जोड़ती है सड़क, लाखाें खर्च कर पीडब्ल्यूडी ने किया डंगे का निर्माण
लोगों ने काम की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, 2023 की आपदा में भी टूट गई थी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बस स्टैंड सरवरी को जोड़ने वाली सड़क पर भूतनाथ पुल के पास दरारें आ गई हैं। आधी सड़क से वाहन आर-पार हो रहे हैं। डंगा बैठने से आधी सड़क पर दरारें आ गई हैं।
लोगों ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लाखों रुपये खर्च कर भूतनाथ पुल के समीप सरवरी खड्ड के किनारे डंगा लगाया गया था। बरसात के दौरान डंगा सरवरी खड्ड का तेज बहाव नहीं सह पाया। ऐसे में काम पर भी कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
गौर रहे कि वर्ष 2023 की आपदा के दौरान भी भूतनाथ पुल से बस स्टैंड की तरफ सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। भूतनाथ पुल से सरवरी बस स्टैंड की तरफ आवाजाही भी बंद हो गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने के साथ सरवरी खड्ड के किनारे डंगा लगाया था। इस पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। इस बरसात में भी सरवरी खड्ड की बाढ़ ने डंगे को नुकसान पहुंचाया है। इससे सड़क पर दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
शहरवासी आशीष और अभिषेक ने कहा कि भूतनाथ होकर सरवरी बस स्टैंड पहुंचना लोगों के लिए सुगम है। भूतनाथ पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। आधी सड़क में दरारें आने से एक बार फिर लोगों को दिक्कतें आएंगी। लाखों रुपये खर्च कर यहां डंगा लगाया था। यह खड्ड की बाढ़ को नहीं झेल पाया। एक और बारिश में यह सड़क धराशायी हो सकती है। डंगे और पुलों का काम गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि बारिश से बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
--