फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flood of faith in Bijli Mahadev Temple

Kullu News: बिजली महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 12 Aug 2024 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith in Bijli Mahadev Temple
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव के मंदिर में सावन माह के अंतिम सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोले के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को दर्शन पाने के लिए लाइनों में लगकर लंबा इंतजार किया। मंदिर परिसर में करीब 300 मीटर तक लाइनें लगीं।
विज्ञापन

श्रद्धालु हाथ में फूल और धूप लिए करीब पौने से एक घंटा तक लाइनों में लगे रहे। इसके बाद आराध्य देवता के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। सावन माह का अंतिम सोमवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बिजली महादेव मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को दो किलोमीटर की पैदल चढ़ाई चढ़नी पड़ी लेकिन श्रद्धालुओं में किसी तरह की थकान देखने को नहीं मिली। श्रद्धालु भोले का जयघोष करते हुए सफर करते रहे।
विज्ञापन

इससे पूरी खराहल घाटी भक्तिमय हो गई। सुबह 06:00 से शाम 07:00 बजे तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालु रोहन, स्वाति, सोमनाथ, अखिल, नितिन, शांभवी, रितिका, शिवानी, संजना ने कहा कि मंदिर तक पहुंचने में पहले पहाड़ी चढ़नी पड़ी। उसके बाद आराध्य देवता बिजली महादेव के दर्शन पाने के लिए लाइनों में खड़ा रहना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ट्रैफिक जाम से परेशान हुए श्रद्धालु
बिजली महादेव मंदिर पहुंचने के लिए कुल्लू से 25 किलोमीटर का सफर वाहनों में तय करना पड़ता है। उसके बाद करीब दो से ढाई किलोमीटर की चढ़ाई चढ़ कर मंदिर में आराध्य देव बिजली महादेव के दर्शन होते हैं। सावन माह का अंतिम सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में रही। ऐसे में बिजली महादेव पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ा। बिजली महादेव पहुंचने से पहले श्रद्धालुओं को पेच्छा, चंसारी, बंदल, हलैणी, धार्ठ और कराटे में ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ा। इन स्थानों पर सड़क तंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed