{"_id":"68977d90964548adb7098a98","slug":"flood-of-badagi-drain-swept-away-a-cowshed-debris-entered-houses-as-well-kullu-news-c-89-1-ssml1012-154279-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक गोशाला को बहा ले गई बडाेगी \nनाले की बाढ़, घरों में भी घुसा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक गोशाला को बहा ले गई बडाेगी नाले की बाढ़, घरों में भी घुसा मलबा
Sat, 09 Aug 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 09 Aug 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
गांव में खड़ीं कई गाड़ियां और बाइकें भी आईं बाढ़ की चपेट में
खेत और बगीचों को पहुंचा नुकसान, बस सेवा बंद होने से बढ़ी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बडोगी नाले में आठ अगस्त शाम को आई बाढ़ का मलबा गांव के कई घरों में घुस गया। भारी बारिश के कारण नाले में बाढ़ जैसे हालत होने से एक गोशाला बह गई है। इसके अलावा गांव में जगह-जगह पार्क की गईं दो कारों के साथ तीन से चार बाइकाें को भी नुकसान हुआ है।
बाढ़ का मलबा लोगों के खेत, खलिहानों और बगीचों में घुस गया है। सेब के साथ मक्की, राजमा, टमाटर को नुकसान हुआ है। रतोचा पंचायत के बडोगी गांव में इससे पहले 1977 में बाढ़ आई थी। हालांकि घटना में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन एकाएक नाले में बाढ़ आने से गांववासी दहशत में हैं। पंचायत के उपप्रधान रिंकू शाह ने कहा कि बाढ़ आने से सड़क और सुरक्षा दीवार को नुकसान हुआ है। बस सेवा भी बंद हो गई है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से बडोगी गांव के प्रभावित ग्रामीणों की हरसंभव मदद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नाले में पुलियों के बहने से लोगों का संपर्क भी कट गया है। नाले में गहरी खाई बनने से खेतों व बगीचों का भारी मात्रा में भूमि कटाव भी हो गया है। उन्होंने बडोगी गांव को जोड़ने वाली सड़क को भी प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने की मांग की है। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट राजस्व विभाग से तलब की है। प्रभावितों की नियमानुसार मदद की जाएगी।
--