{"_id":"73c5cf411ab257b486d3eeb3ad4ba6c0","slug":"flight-to-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्सू में फंसी गर्भवती महिला पहुंचाई कुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्सू में फंसी गर्भवती महिला पहुंचाई कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/कुल्लू
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लिए बुधवार को हेलीकॉप्टर की दो उड़ानें हुईं। भुंतर हेलीपैड से पहली उड़ान लाहौल के तीन हेलीपैडों उदयपुर-तिंदी-तिंगरेट के लिए संयुक्त रूप से हुई। जबकि, दूसरी उड़ान भुंतर से गोंधला-सिस्सू हेलीपैड के लिए हुई। इन दोनों उड़ानों से करीब अस्सी यात्री रोहतांग दर्रे के आरपार हुए। लाहौल के सिस्सू में फंसी गर्भवती महिला को भी कुल्लू पहुंचाया गया। लाहौल के लिए हुई उड़ानों से लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रोहतांग दर्रा बंद होने से घाटीवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उड़ान प्रभारी योगराज धीमान ने कहा कि बुधवार को लाहौल के लिए कुल दो उड़ानें हुईं। इसमें करीब 80 यात्री रोहतांग दर्रे के आर-पार हुए। उन्होंने कहा कि लाहौल के लिए नियमित उड़ानें की जा रही हैं।
विज्ञापन