{"_id":"6651da216f33fb238007aea9","slug":"flag-march-taken-out-in-kullu-and-keylong-kullu-news-c-89-1-ssml1012-123419-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू और केलांग में निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू और केलांग में निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन
कुल्लू/केलांग। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल ने कमर कस ली है। शनिवार को चुनाव ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के जवानों ने ढालपुर में फ्लैग मार्च किया।
वहीं जिला लाहौल-स्पीति में आम चुनाव से पहले फ्लैग मार्च निकाला गया। एसपी केलांग मयंक चौधरी के नेतृत्व में मार्च में आईटीबीपी अधिकारियों और लाहौल-स्पीति पुलिस जवानों ने भाग लिया। इस मार्च में पुलिस उपअधीक्षक राज कुमार, सहायक कमांडेंट आईटीबीपी कार्तिक शर्मा, थाना प्रभारी केलांग अर्जुन सिंह भी शामिल रहे।
फ्लैग मार्च लोअर केलांग मार्केट से मेन बाजार, पुलिस ग्राउंड और न्यू बस स्टैंड क्षेत्र सहित प्रमुख क्षेत्रों से होकर निकाला गया। एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि फ्लैग मार्च के जरिए चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जनता में विश्वास पैदा करना है। उन्होंने कहा कि आने दिनों में भी इस तरह का फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। संवाद