{"_id":"65d4e51b5e962c2383022246","slug":"first-faced-difficulties-in-getting-prescription-made-then-yearned-for-doctors-in-opd-kullu-news-c-89-1-ssml1015-117247-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पहले पर्ची बनवाने के लिए खाए धक्के, फिर ओपीडी में डॉक्टरों के लिए तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पहले पर्ची बनवाने के लिए खाए धक्के, फिर ओपीडी में डॉक्टरों के लिए तरसे
Tue, 20 Feb 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की हड्डी रोग और सर्जरी ओपीडी के बाहर चिकित्सकों का इंतजार करते मरीज।
कुल्लू। चिकित्सकों की हड़ताल के कारण मरीजों का मर्ज बढ़ा है। क्षेत्रीय अस्पताल में भी मरीज हड़ताल के कारण परेशान हुए। समय सुबह 9:00 बजे। अस्पताल में मरीज जुटना शुरू हो गए। पंजीकरण केंद्र में पर्ची बनवाने के लिए मरीज लाइनों में लग गए। घंटों पर्ची बनवाने के बाद मरीज सीधे ओपीडी के बाहर पहुंच गए।
समय 9:30 बजे। ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी है। यहां वे डॉक्टरों की राह ताकते रहे। इस दौरान मरीज डॉक्टरों के ओपीडी में आने के लिए तरस गए। कुछ मरीज तो बेंच पर बैठ गए जबकि कुछ मरीज लाइनों में खड़े रहे। समय 12:00 बजे। अब डॉक्टर हड़ताल खत्म कर ओपीडी में आना शुरू हो गए।
डेढ़ बजे तक मरीजों की जांच करने के बाद चिकित्सक लंच पर चले गए। करीब 02:10 बजे दोबारा उपचार शुरू हुआ। मरीजों को उपचार करवाने के लिए 04:00 बजे तक लाइनों में खड़े रहना पड़ा। कई मरीजों की बारी नहीं आई। उन्हें निराश, हताश घर लौटना पड़ा। कुल्लू अस्पताल में मंगलवार को खराब मौसम में भी 680 मरीज उपचार करवाने पहुंचे थे, जिन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।