फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire in the shop, goods worth three lakhs burnt

दुकान में लगी आग, तीन लाख का सामान जला

Tue, 01 Jun 2021 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in the shop, goods worth three lakhs burnt
मनाली (कुल्लू)। जिला कुल्लू के मनाली के साथ लगते अलेउ गांव में मंगलवार को दोपहर के समय एक दुकान (कन्फेक्शनरी) में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे करीब तीन लाख रुपये के सामान को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दुकान में भड़की आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने भरसक प्रयास किए। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग मनाली को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को बुझाने का काम किया। लेकिन तब तक दुकान में रखा कुछ सामान जलकर राख हो गया था। अग्निशमन मनाली के फायर अफसर धनंजय शर्मा ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 12.23 बजे सूचना मिली थी कि अलेउ में एक दुकान में आग लगी है। आग पर काबू पा लिया है। विभाग ने करीब 20 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया है। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है। आग की इस घटना में दुकान के सामान के अलावा कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। यह दुकान सुमित सूद पुत्र अजय सूद निवासी अलेउ की थी। आग को पूरी तरह से बुझाया गया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस अलेउ गांव में एक दुकान में लगी आग की जांच कर रही है। आग कैसे लगी इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed