{"_id":"589a971ef7c9b3a9872af40895982871","slug":"fire-in-jungle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहूधार के जंगल में आग, बालक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहूधार के जंगल में आग, बालक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 22 Nov 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर के साथ लगते कहूधार के जंगल में आग लग गई है। हालांकि, क्षेत्र के लोगों और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। लेकिन, आग पर काबू पाते वक्त एक दस साल के बच्चे को पत्थर से चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने इस बारे में एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया और बच्चे को जोनल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर ने यह जानकारी दी है। उनके मुताबिक रविवार दोपहर जंगल में करीब बारह बजे आग लग गई। हालांकि, लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई और आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, साथ लगते घरों के अलावा जंगल के साथ लगते गांव बरशोगी को भी आग लगने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक बालक को पत्थर लगने से चोटें आई हैं। इससे वह घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन