{"_id":"67795e4dba8cda33340a8cb3","slug":"fire-broke-out-in-barnal-village-six-cowsheds-burnt-to-ashes-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138432-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बरनाल गांव में भड़की आग, छह गोशालाएं जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बरनाल गांव में भड़की आग, छह गोशालाएं जलकर राख
Sat, 04 Jan 2025 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 04 Jan 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत टील के गांव बरनाल में घर के साथ सटी गोशाला में भड़की आग। -संवाद
भीषण आग लगने से रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी, मिट्टी डालकर पाया काबू
चार दिन बाद बंजार में फिर भड़की आग से सहमे लोग
पानी की कमी के कारण घरों से बाल्टियां लेकर पहुंचे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार/कुल्लू। जिले की टील पंचायत के बारनाल गांव में छह गोशालाओं (पड़ाछे) में आग लग गई। रात के अंधेरे में भड़की आग से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चार दिन के भीतर बंजार घाटी में आग लगने की यह दूसरी घटना है। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चला है।
ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए पानी के साथ मिट्टी फेंकनी पड़ रही है। आग पर काबू पा लिया है। गांव को जलने से बचाया गया है।
बताया जा रहा है कि काफी देर तक लोग पानी की कमी के कारण लोग आग पर काबू नहीं पा सके। ऐसे में गांव के लोग और महिलाएं अपने घरों में पानी की बाल्टियां ढोकर आग बुझाते रहे। ग्रामीण झाबे राम ने कहा कि बारनाल गांव के परस राम, डोला राम, कौशल्या देवी, भादर सिंह, मोती राम और मेघ सिंह की गोशाला में अचानक आग लग गई। आग से लाखों का नुकसान होने की आशंका है। गोशालाओं में रखी घास से आग तेजी से भड़की। एक के बाद एक गोशाला इसकी चपेट में आ गई। आग लगने के के बाद टील पंचायत के बछुट, टील, गाड़ा, झमाच, खमराड़ा, छुनार न निचला छुनार के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाया और गांव के घरों को जलने से बचाया। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि आग पर काबू पाया गया है। राजस्व विभाग को नुकसान का आंकलन करने को कहा गया है। आग से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।
--