फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   fir

मणिकर्ण पुलिस चौकी में भी दर्ज हो सकेगी एफआईआर

Thu, 06 Feb 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
fir
कुल्लू। पार्वती घाटी की हजारों की आबादी को अब एफआईआर दर्ज करवाने के लिए 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय कुल्लू नहीं आना पड़ेगा। मणिकर्ण पुलिस चौकी में अब एफआईआर दर्ज हो सकेगी, जिससे पार्वती घाटी के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इससे पहले पार्वती घाटी के लोगों को एफआईआर दर्ज करवाने के लिए लोगों को 50 किमी दूर आना पड़ता था। सैंज, बंजार, मनाली, कुल्लू, आनी, ब्रो और पतलीकूहल थानों के बाद मणिकर्ण पुलिस चौकी एफआईआर की सुविधा प्रदान करने वाली जिले की पहली पुलिस चौकी बन गई है। पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करके उसकी प्रतिलिपि और अन्य डिटेल चौकी में आसानी से मिल जाएगी। कुल्लू पुलिस की इस पहल का फायदा पार्वती घाटी की हजारों की आबादी को मिलेगा। अभी कुल्लू पुलिस का पुलिस चौकी लुहरी और नित्थर पुलिस चौकी में एफआईआर की सुविधा देने की योजना है। गौरतलब है कि चरस के लिहाज से पार्वती घाटी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। पार्वती घाटी में मलाणा क्रीम से बिकने वाली चरस को लेकर कई देशी-विदेशी पर्यटक पार्वती घाटी का रुख करते हैं। इसके साथ मणिकर्ण और खीरगंगा में गर्म पानी के चश्मों में पवित्र स्नान के लिए प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में सैलानी पार्वती घाटी पहुंचते हैं। मणिकर्ण में गुरुद्वारा सिंह साहिब भी सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल है। ऐसे में पुलिस जब भी किसी अपराधी और अन्य मामलों से जुड़े व्यक्ति को पकड़ती थी तो उसकी एफआईआर पुलिस चौकी मणिकर्ण की बजाय कुल्लू पुलिस थाना में होती थी। पार्वती घाटी में एक पुलिस चौकी डुंखरा में है लेकिन इसमें फिलहाल एफआईआर की सुविधा नहीं दी गई है। बहरहाल एफआईआर की सुविधा मिलने से मणिकर्ण पुलिस चौकी में मिलने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस चौकी मणिकर्ण में वीरवार से एफआईआर दर्ज की सुविधा को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के माध्यम से शुरू किया गया है। पार्वती घाटी के लोगों को एफआईआर की कॉपी और अन्य जानकारी सुगमता से उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed