फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fight

थरकू में शादी समारोह में हाथापाई

Sun, 08 Dec 2019 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Fight
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के गांव थरकू में एक शादी समारोह के हाथापाई का मामला सामने आया है। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हत्या की कोशिश करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायत पत्र में अक्षय शर्मा कुल्लू ने कहा कि थरकू गांव में सतीश शर्मा की शादी थी। इस दौरान सभी लोग नाच रहे थे तो एक आरोपी भोली उर्फ वीर बहादुर (31) पुत्र खड़क बहादुर निवासी कावरा तह और जिला सल्यान, पुलिस स्टेशन रामनगर सरदा नदी नेपाल ने गौरव शर्मा के साथ बहस शुरू कर दी। उसके बाद हाथापाई हुई, जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि थरकू गांव में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति हाथापाई में घायल हुआ है, जिसका मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को आईपीसी की धारा 307 के तहत गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed