{"_id":"64dfac95605e7ab6d40195d6","slug":"fight-for-petrol-and-diesel-turn-came-after-waiting-for-four-hours-kullu-news-c-89-1-ssml1015-5138-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी, चार घंटे तक इंतजार के बाद आई बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी, चार घंटे तक इंतजार के बाद आई बारी
Fri, 18 Aug 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में दूसरे दिन शुक्रवार को भी पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल भरवाने के लिए वाहनों की लाइनें लगी रहीं। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। भारी बारिश के कारण मनाली-चंडीगढ़ हाईवे क्षतिग्रस्त हुआ है, जिस वजह से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है।
कंडी-कटौला मार्ग पर आवश्यक सामग्री के वाहनों को समयसारिणी के तहत ही भेजा जा रहा है। बावजूद जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत चल रही है। पेट्रोल-डीजल न मिलने के कारण लोगों को मजबूरन वाहन खड़े करने पड़ गए हैं। जिले में गिने-चुने पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है।
जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध रहा, वहां सुबह से ही वाहनों की दो से तीन किलोमीटर तक लाइनें लग गईं। लोगों को वाहनों में पेट्रोल भरने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है। शहर में शुक्रवार को सुबह के समय रामशिला, भूतनाथ में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता रही, लेकिन दोपहर तक यहां सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन
मौहल में वाहन चालकों के लिए पेट्रोल-डीजल उपलब्ध रहा, लेकिन यहां वाहनों की कतारें दिनभर लगी रहीं। लोगों को वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए तीन से चार घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि पिछले दो दिन में पेट्रोल-डीजल की 27 और रसोई गैस की दस गाड़ियां कुल्लू पहुंची हैं। संवाद