{"_id":"5710e4b54f1c1b8d024a6abe","slug":"festival-celebarted","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान रघुनाथ को झुलाया गया झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान रघुनाथ को झुलाया गया झूला
कुल्लू
Updated Fri, 15 Apr 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में रामनवमी त्यौहार पर भगवान रघुनाथ को झुला झुलाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्रों के अंतिम दिन और राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को जिला के देवालयों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इस दौरान अधिष्ठाता देव रघुनाथ मंदिर, रामशीला के वैष्णों देवी मंदिर, भेखली के भुवनेश्वरी मंदिर, पूईद के मंदिर देवी जगन्नाथी, दशमी वारदा मंदिर काईस, चौंग में माता पार्वती, ज्वाला माता मंदिर शमशी, शीतला माता मंदिर सरवरी और हिडिंबा माता मंदिर भक्तों के आने का सिलसिला लगा रहा।
विज्ञापन
वहीं सुल्तानपुर स्थित रघुनाथ मंदिर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान रघुनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। रामनवमी पर भगवान राम को पालने में बैठाकर झूला भी झूलाया गया। रघुनाथ की विशेष पूजा अर्चना के साथ उनके भक्तों ने राम नाम का गुणगान कर माहौल को भक्तिमय बनाया। रामनवमी को छुट्टी का दिन होने के कारण कुल्लू के तमाम मंदिरों में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक दर्ज की गई। माता के मंदिरों में कन्या पूजन की रस्म को निभाया गया। माता जगन्नाथी के कारदार झाबेराम ठाकुर ने कहा कि अंतिम नवरात्र और राम नवमी के अवसर पर मंदिरों में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रों का समापन हुआ है।
विज्ञापन