{"_id":"573c63574f1c1b7406ac7134","slug":"fesitval-held-at-ujhighati","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव नृत्य, कुल्लवी नाटी देखने को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव नृत्य, कुल्लवी नाटी देखने को उमड़े लोग
कुल्लू
Updated Wed, 18 May 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
फोजल मेले में देवताओं संग नाटी नाचते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझी घाटी के फोजल में दो दिवसीय फोजल कापू मेला मां ज्वाला के प्रांगण में धूमधाम से संपन्न हुआ। मेेले में देवमिलन को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। देव नृत्य भी फोजल कापू मेले में आकर्षण का केंद्र रहा। देवी देवताओं ने पोली सौह में देव नृत्य किया। इस मौके पर माता ज्वाला के कारदार पन्ना लाल ने कहा कि माता के दर्शनों के लिए सैकड़ों की तादात में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
मेले में कुल्लवी परिधानों में सजकर युवक एवं युवतियों ने कुल्लवी नाटी भी डाली। कुल्लवी नाटी का पर्यटकों ने भी खूब मजा लिया। पोली सेरी में कुल्लवी नाटी के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। जिला कुल्लू के पहले पॉप सिंगर इंद्र सिंह चांदनी ने अपने ग्रुप के साथ मिलकर प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब नचाया। इंद्र सिंह ने ...मां शेरा वालिए ...बुधुआ मामा, ...तेरे बाराती आए सरला, ...यारो छोड़ो नशा आदि गीतों पर दर्शकों को मनोरंजन किया।
विज्ञापन