Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fertilizer prices increased by 30 percent; cost has gone up by 500 rupees.

Kullu News: खाद के दामों में 30 फीसदी बढ़ोतरी, 500 रुपये हुई महंगी

Wed, 25 Nov 2026 10:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer prices increased by 30 percent; cost has gone up by 500 rupees.
कुल्लू। हिमाचल में खेती और बागवानी की बढ़ती लागत के बीच अब खाद के दामों ने किसानों और बागवानों को बड़ा झटका दिया है। नए साल से पहले एनपीके खाद की कीमतों में एकमुश्त 500-500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। किसानों को खाद खरीदने के लिए अब करीब 30 फीसदी तक अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पहले से ही सेब के कम उत्पादन से परेशान किसान-बागवानों के सामने अब खाद की बढ़ी कीमतों ने नया आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

कीमतों में बढ़ोतरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एनपीके 16:16:16 का 50 किलो का बैग, जो पहले 1750 रुपये में मिल रहा था, अब 2250 रुपये तक पहुंच गया है। एनपीके 12: 32:16 का पुराना भाव 1850 रुपये था, जो बढ़कर 2350 रुपये प्रति बैग हो गया है। हालांकि इसका भाव 2450 रुपये किया गया था, लेकिन दो दिन पहले ही इसके रेट में 100 रुपये की कमी की गई है। यूरिया खाद का रेट 266 रुपये प्रति बैग ही है
विज्ञापन

प्रदेश में रबी फसलों की बिजाई का सीजन चल रहा है, जबकि सेब बागवानों को भी बगीचों में खाद डालने की जरूरत है। ऐसे में किसानों को जरूरत के समय ही महंगी खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश में करीब 3.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलें और लगभग 2.37 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान किशोरी लाल, उगम राम ठाकुर, तेज राम, किशन ठाकुर और लीला प्रसाद ने कहा कि सरकार किसानों और बागवानों की आय बढ़ाने की बात करती है, लेकिन खेती और बागवानी में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री लगातार महंगी होती जा रही है। उन्होंने सरकार से खाद पर सब्सिडी बढ़ाने और छोटे किसानों-बागवानों को राहत देने की मांग की है।
उधर, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक रोहित गुलाटिया ने बताया कि एनपीके 12:32:16 खाद के दाम में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि यूरिया का भाव 266 रुपये ही है।

खाद की मांग पर चला बढ़े दामों का पता
ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण विदेशों से कच्चा माल महंगा और कम मात्रा आ रहा है। इस वजह से खाद के रेट बढ़े है। वहीं, 16:16:16 खाद के रेट सितंबर और 12:21:16 खाद के रेट अक्तूबर में बढ़े है। रबी की बिजाई और सेब के बगीचों में खाद की मांग बढ़ने से बढ़े हुए रेटों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed