फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fearing defeat, Congress ran away from Panchayat elections: Akhilesh

हार के डर से पंचायत चुनावों से भागी कांग्रेस : अखिलेश

Fri, 10 Oct 2025 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 10 Oct 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Fearing defeat, Congress ran away from Panchayat elections: Akhilesh
हार के डर से पंचायत चुनावों से भागी कांग्रेस : अखिलेश
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव टालकर यह साबित कर दिया है कि वह हार के डर से लोकतंत्र से भाग रही है। कांग्रेस को भलीभांति पता है कि चुनाव समय पर होते तो उसकी करारी हार निश्चित है।

इसलिए अब सरकार खराब सड़कों का बहाना बनाकर जनता के बीच जाने से कतराने लगी है। यह बात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार जनता की अदालत में जवाब देने से डर रहे हैं। जनता अब झूठे वादों और असफल गारंटियों का हिसाब मांग रही है। कांग्रेस की झूठी दस गारंटियां आज उसके गले की फांस बन गई हैं। किसानों-बागवानों को भी राहत नहीं मिली। कर्मचारियों की समस्या का स्थायी समाधान भी नहीं हुआ। कांग्रेस को अब अपने प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। इसलिए वह प्रशासनिक हथकंडों से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। पंचायत चुनाव टालना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र की जड़ों पर सीधा प्रहार है। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed