{"_id":"66a23028ace4ed13ec0a9846","slug":"farmers-worries-increased-due-to-highway-blockage-kullu-news-c-89-1-ssml1012-127430-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हाईवे बाधित होने से किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हाईवे बाधित होने से किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल में सब्जियों का चल रहा सीजन, मंडियों में देरी से पहुंचेंगी फसलें
रोहतांग दर्रा से होकर चलाई गईं एचआरटीसी की बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली स्थित पलचान पुल के समीप बादल फटने के कारण नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो जाने से लाहौल के किसानों की चिंता बढ़ गई है। लाहाैल में सब्जियों का सीजन चल रहा है। खेतों में फसल तैयार होकर मंडियों में नियमित जा रही है। पलचान पुल के समीप बाढ़ से मार्ग अवरुद्ध होने से किसान मुश्किल में पड़ गए हैं।
लाहौल-कुल्लू का यातायात संपर्क रोहतांग दर्रा से बहाल है लेकिन उस ओर से 46 किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। अटल टनल रोहतांग के रास्ते लाहौल का कुल्लू, मनाली से यातायात संपर्क सुगम है। सड़क बाधित होने से किसानों के उत्पाद देरी से मंडियों में पहुंचेंगे। एचआरटीसी केलांग डिपो ने तीन बसें कुल्लू से लाहौल, तो तीन बसों का लाहौल से कुल्लू की ओर रोहतांग दर्रा के रास्ते संचालन किया। मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी रोहतांग दर्रा के रास्ते रही।
लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने प्रशासन और बीआरओ से सिफारिश की है कि घाटी में तैयार फसलों को रोहतांग के रास्ते बाहर निकालने में पूरी मदद करें। उन्होंने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से बात रखी है कि पलचान पुल को जल्द बहाल किया जाए। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि लाहौल से सभी प्रकार के वाहनों को रोहतांग दर्रा के रास्ते मनाली के लिए भेजा जा रहा है। संवाद