{"_id":"684f03772f9dd1b57c01e435","slug":"farmers-vehicles-should-be-made-toll-free-within-20-km-radius-negi-kullu-news-c-89-1-ssml1015-149992-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 किमी दायरे में टोल फ्री किए जाएं किसानों के वाहन : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 किमी दायरे में टोल फ्री किए जाएं किसानों के वाहन : नेगी
Sun, 15 Jun 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूबे में स्थापित टोल प्लाजा पर किसानों-बागवानों के वाहनों को टोल फ्री किया जाए। इसका दायरा 20 किलोमीटर तक निर्धारित करें। यह बात कांग्रेसी नेता देवेंद्र नेगी ने कही।
उन्होंने कहा कि किसान और बागवान अपने खेत-बगीचों से फल और सब्जियां स्थानीय सब्जी मंडियों तक पहुंचाने के लिए दिन में चार से पांच बार अपने निजी या व्यावसायिक वाहनों से आवाजाही करते हैं। ऐसे में बीच में पड़ने वाले टोल बैरियर से उन्हें हर बार गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी जेब पर रोजाना 500 से 800 रुपये तक का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कहा कि हर प्रदेश की अपनी भौगोलिक परिस्थितियां होती हैं और हिमाचल प्रदेश की लगभग 80 प्रतिशत आबादी खेती-बागवानी पर निर्भर है। ऐसे में भारी-भरकम टोल टैक्स किसानों की आर्थिकी पर सीधा असर डालेगा। संवाद