फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmers busy harvesting wheat in Sainj

Kullu News: सैंज में गेहूं फसल की कटाई में जुटे किसान

Fri, 30 May 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 30 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers busy harvesting wheat in Sainj
सैंज में गेहूं की फसल को काटता किसान। संवाद
मशीन युग में भी हाथ से ही हो रही फसल की कटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। किसान रबी फसल की कटाई में जुट गए हैं। सैंज घाटी में भी जौ के बाद अब गेहूं की फसल तैयार है। घाटी के गोही और फागला में किसान गेहूं की फसल काटने में जुट गए हैं।
हालांकि, बीच-बीच में मौसम खराब होने से कटाई का काम प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को सुबह के समय बारिश हुई। इसके बाद मौसम खुल गया और किसानों ने गेहूं की कटाई की।
विज्ञापन

भले ही आज के दौर में फसल काटने के लिए कई तकनीक आ गई हैं, मगर किसान पारंपरिक तरीके से ही गेहूं की कटाई कर रहे हैं। ग्रामीण ललित ठाकुर, प्रीतम चंद, लाल चंद ठाकुर और आदर्श कुमार ने कहा कि फिर से लोगों ने जौ-गेहूं की खेती शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि उनके खेत खलिहान में इस बार जौ के साथ गेहूं की अच्छी फसल है। घाटी के लोग भी प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. सुशील शर्मा ने कहा कि विभाग भी लोगों को प्राकृतिक के प्रति जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed