फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmers are getting good prices for garlic

Kullu News: किसानों को लहसुन के मिल रहे चोखे दाम

Thu, 14 May 2026 03:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers are getting good prices for garlic
किसानों को लहसुन के मिल रहे चोखे दाम
विज्ञापन

बाजार में 120 रुपये प्रतिकिलो तक दाम

दक्षिण भारत से खरीद के लिए पहुंचेंगे व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मई के दूसरे सप्ताह में जिले की मंडियों में लोकल लहसुन पहुंच गया है। सब्जी मंडी भुंतर में लहसुन की पहली खेप आ गई है। शुरुआती दौर में किसानों को लहसुन के दाम 80 से 120 रुपये प्रतिकिलो तक मिले हैं। पिछले साल 80 से 100 रुपये के बीच दाम बने हुए थे।

जिले के निचले क्षेत्रों में लहसुन तैयार हो गया है। ऐसे में किसानों ने लहसुन निकालने का काम शुरू कर दिया है। लहसुन निकालकर इसे सुखाने के बाद किसान बेचने के लिए सब्जी मंडियों में पहुंचा रहे हैं। हालांकि कई जगह व्यापारी ही किसानों के पास लहसुन की खरीद के लिए आएंगे। कुल्लू में तैयार होने वाले लहसुन की गुणवत्ता अधिक होती है। इसकी दक्षिण भारत के राज्यों में अधिक मांग होती है। जिले में 1500 हेक्टेयर भूमि में लहसुन की पैदावार हो रही है। लहसुन उत्पादन में कुल्लू जिला प्रदेश में दूसरा स्थान पर है। स्थानीय किसानों लोभ राज, प्रेम चंद, बबलू और सुशील कुमार ने कहा कि लहसुन की फसल तैयार हो चुकी है। निचले क्षेत्रों में किसान लहसुन निकालने में जुट गए हैं। हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी तक लहसुन निकालने का समय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार लहसुन के बेहतर दाम किसानों को मिलने की उम्मीद है। सब्जी मंडी के आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि बुधवार को लहसुन 120 रुपये प्रतिकिलो तक बिका है। अब मंडियों में लहसुन की खेप में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed