फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   redcross

रेडक्रॉस मेले में होगा बेबी शो, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता

Mon, 12 Sep 2016 07:42 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Mon, 12 Sep 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
redcross
रेडक्रास मेले में होंगी स्पर्धाएं - फोटो : demo pic

मनाली में 17 से 19 सितंबर तक मनाएं जाने वाले रेडक्रास मेले के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को एसडीएम मनाली ज्योति राणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मेले के दौरान होने गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि मेले में मुख्य आकर्षण मिसेज मनाली प्रतिस्पर्धा रहेगी। इसके साथ-साथ बेबी शो, मेहंदी, रंगोली तथा रस्साकशी आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। मनुरंगशाला में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी और मनाली के मॉल पर तंबोला स्टॉल के साथ स्थानीय व्यंजनों को पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के लिए परोसा जाएगा।

विज्ञापन


जो स्टॉल मनाली के माल रोड़ पर स्थानीय लोगों को आवंटित होंगे, उसका चार दिन का किराया चार हजार रुपये तय किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले में मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा। जिसमें लोगों के शुगर, वीपी और खून की जांच की जाएगी।  17 सितंबर को मेहंदी प्रतियोगिता, 18 को रंगोली,19 को बेबी शो तथा रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जाएगी और तीनों दिन शाम के समय पर मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मेले में होने वाली प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम के साथ प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भी भेंट किए जाएंगे। मेले में लोक कलाकार धीरज शर्मा 19 सितंबर को स्टार नाइट के रूप में अपनी प्रस्तुति देगें और 19 को ही मिसेज मनाली का मुकाबला होगा। इस अवसर पर चमन कपूर, मोहन सिंह वोकटापा, सतीश सूद, इंद्रा शर्मा, शमशेर सिहं, चंद्रआभा, सीमा भारद्वाज, गीता, प्रवीण, शालू और दिप्ती आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed