{"_id":"6b0716ce421a9b4a750f7794","slug":"allegations-of-arbitrary-conduct-against-commission-agents-at-bhuntar-mandi-kullu-news-c-89-1-ssml1012-192842-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर मंडी में आढ़तियों पर मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर मंडी में आढ़तियों पर मनमानी का आरोप
विज्ञापन
कुल्लू। दि लोअर कुल्लू किसान-बागवान संगठन की बैठक बुधवार को अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें मार्केटिंग बोर्ड के सचिव दीक्षित जरियाल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में भुंतर सब्जी मंडी में आढ़तियों पर किसानों के उत्पादों में मनमानी कटौती करने के आरोप लगाए गए।
किसान शंकर सिंह ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करते हैं, लेकिन मंडी में उनके उत्पादों पर कटौती कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने की मांग की। बागवान हरि सिंह ठाकुर और गुलाब नेगी ने खाद की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए सब्सिडी देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सेब, जापानी फल और अन्य उत्पादों के दाम उत्पादन लागत के अनुपात में नहीं बढ़ रहे हैं।
संगठन के अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया ने कहा कि बढ़ती उत्पादन लागत और कम दामों के बीच किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य कैसे पूरा होगा। उन्होंने सरकार से किसानों-बागवानों के हित में प्रभावी कदम उठाने की मांग की। मार्केटिंग बोर्ड के सचिव दीक्षित जरियाल ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। भुंतर आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष निम्मे राम और चेयरमैन राम लाल ने भी समस्याएं मिलकर सुलझाने का भरोसा दिया। बैठक में अजय पाल, भूप सिंह ठाकुर, प्रवीण ठाकुर सहित संगठन के पदाधिकारी और आढ़ती मौजूद रहे।