फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Eye treatment of 105 patients was done at Eye Hospital Raisan.

Kullu News: नेत्र अस्पताल रायसन में 105 मरीजों की आंखों का किया उपचार

Wed, 19 Nov 2025 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Nov 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
Eye treatment of 105 patients was done at Eye Hospital Raisan.
कुल्लू। दिन मंगलवार, स्थान नेत्र अस्पताल रायसन। अस्पताल में सुबह 09:00 बजे से मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू हुए। एम्स दिल्ली के नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 15 मरीजों का ऑपरेशन किया।
विज्ञापन

इसके बाद अस्पताल में सुबह 10:30 बजे ऑपरेशन के साथ मरीजों का ओपीडी में भी उपचार शुरू हुआ। मरीज सुबह-सवेरे ही उपचार करवाने पहुंच गए थे। करीब दोपहर 12:00 बजे तक मरीजों का पंजीकरण जारी रहा। दोपहर 02:00 बजे तक चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

इसके उपरांत दोपहर 03:30 बजे से दोबारा चिकित्सकों ने मरीजों के मोतियाबिंद और अन्य बीमारियों के ऑपरेशन किए। चिकित्सकों ने मंगलवार को कुल 30 मरीजों के ऑपरेशन किए हैं। अस्पताल के प्रभारी डॉ. डेनिस ने कहा कि इस साल का यह पांचवां शिविर है, जिसमें एम्स दिल्ली के नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को 105 मरीजों का उपचार ओपीडी में किया गया। गौर रहे कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र (एम्स) दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की आंखों की रोशनी की जांच कर रहे हैं। अस्पताल में 17 से 23 नवंबर तक एम्स के चिकित्सक सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed