फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Exploring possibilities to connect weavers' products with major online platforms.

Kullu News: बुनकरों के उत्पादों को बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने की तलाशें संभावना

Sat, 08 Aug 2026 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 08 Aug 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
Exploring possibilities to connect weavers' products with major online platforms.
कुल्लू। बुनकर सेवा केंद्र की ओर से देवसदन में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त डॉ. जयबंती ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने बुनकर सेवा केंद्र के अधिकारियों से बुनकरों के उत्पादों को बड़े ऑनलाइन विक्रय प्लेटफॉर्म से जोड़ने की संभावना तलाशने का आग्रह किया, ताकि उनके उत्पादों का बाजार बढ़े और उन्हें बेहतर दाम मिल सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुल्लू की पारंपरिक बुनाई ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले के हजारों परिवार हथकरघा व्यवसाय से जुड़े हैं और कुल्लू की ऊनी शॉलों के साथ वूलन साड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथकरघा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आजीविका का प्रमुख साधन है और इस क्षेत्र के कई बुनकर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। बुनकर कड़ी मेहनत से उत्कृष्ट उत्पाद तैयार करते हैं लेकिन उन्हें उनके श्रम के अनुरूप उचित मूल्य नहीं मिल पाता।
कार्यक्रम में उपनिदेशक विनय कुमार ने भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से बुनकरों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू में करीब 10 हजार बुनकर कार्यरत हैं।

बुनकर सेवा केंद्र समय-समय पर आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण, विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता, वस्त्र नमूने, पेपर डिजाइन और अन्य तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। केंद्र नाममात्र शुल्क पर तकनीकी सहायता भी देता है। साथ ही बुनाई और रंगाई की आधुनिक तकनीकों से बुनकरों को अवगत कराया जाता है, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी आय में सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed