फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Exhibition of watercolor paintings in Naggar

Kullu News: नग्गर में सजी जलरंग चित्रों की प्रदर्शनी

Sat, 15 Jun 2024 03:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:40 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of watercolor paintings in Naggar
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में अर्थटोन शीर्षक पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी सजाई गई है। जिला सोलन के कलाकार चमन शर्मा लगभग 30 वर्षों से चित्रकारी का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कैनवास पर जलरंग का प्रयोग किया है। इस प्रदर्शनी में 90 जलरंग चित्रों को प्रदर्शित किया है, जिन्हें शिमला, सोलन और सिरमौर में जगह-जगह जाकर चित्रित किया है।
विज्ञापन

कलाकार को नौ बार राष्ट्रीय और अखिल भारतीय पुरस्कार मिले हैं। इस बार कलाकार ने हिमाचल के हैरिटेज को चित्रों में दर्शाया है। कलाकार की ओर से बनाए गए चित्रों को देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटकों की भीड़ लग रही है। इस दौरान रशियन क्यूरेटर सहायक दमित्री सुरगिन, रशियन ओलगा, घनश्याम कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed