Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Executive committee formed at Haripur College; Sumit becomes president

Kullu News: हरिपुर कॉलेज में कार्यकारिणी गठित, सुमित बने अध्यक्ष

Sat, 21 Nov 2026 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Executive committee formed at Haripur College; Sumit becomes president
कुल्लू। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के पूर्व छात्र संगठन की बैठक प्राचार्य डॉ. शेफाली की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों, दायित्वों और महाविद्यालय के विकास में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पिछली कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सुमित ठाकुर को संगठन का अध्यक्ष और बबलू ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। सौरभ ठाकुर को संयुक्त सचिव, प्रो. सनी ठाकुर को सचिव और प्रो. लालचंद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, अक्षय और पल्लवी को सदस्य तथा डॉ. इंदु और डॉ. ज्योति बाला को मनोनीत सदस्य बनाया गया।

संगठन की पैट्रन-इन-चीफ एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यकारिणी से महाविद्यालय के विकास, शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और संस्थान की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पूर्व छात्रों और महाविद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed