फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   tourist

एक्सचेंज सीमा कम होने से निराश रहे पर्यटक

Thu, 10 Nov 2016 09:51 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Thu, 10 Nov 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
tourist
नोट एक्सचेंज - फोटो : Getty

विश्व प्रसिद्घ पर्यटन नगरी मनाली में 500 व हजार रुपये के नोट एक्सचेंज सीमा कम होने के चलते पर्यटक निराश रहे। मनाली में भी सुबह ही बैंक शाखाओं के बाहर उपभोक्ताओं की एक्सचेंज व निकासी के लिए भीड़ जमना शुरू हो गई। पर्यटक भी एक्सचेंज के लिए बैंक शाखाओं में पहुंचे, लेकिन मात्र चार हजार रुपये ही एक्सचेंज होने से पर्यटकों में रोष रहा।देश-विदेश से मनाली मौज-मस्ती करने पहुंचे कई पर्यटक रुपयों के अभाव में मायूस हैं। हालांकि वीरवार को बड़े नोट एक्सचेंज होने के बाद पर्यटकों ने राहत की सांस ली। मनाली पहुंचे जितेन, फातिमा, सुलेखा, मनोरमा, किरण राणा, राजेश, उमेद, विवेक ने बताया कि वह मनाली में मौज मस्ती के लिए पहुंचे थे। लेकिन 500 व हजार रुपये के नोट बंद होने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। एटीएम बंद है।

विज्ञापन


वहीं एटीएम से भी मात्र दो हजार रुपये ही निकासी की जा सकेगी। जिस कारण अब ट्रिप खराब हो गया है। सरकार का फैसला सही है, लेकिन एकाएक ही पूरी तरह से बंद होने केे कारण दिक्कत पेश आई है। बंद से पहले एक्सचेंज के लिए मौका नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। 500 और हजार रुपये का नोट बंद होने से पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। जिससे पर्यटन कारोबारी भी परेशान हैं। फैसले के बाद पर्यटकों की आवक कम होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कुछ दिनों में स्थिति सामान्य होगी। लेकिन वर्तमान में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। वहीं, मनाली की विभिन्न बैंक शाखाओं में स्थानीय लोगों ने भी निकासी कर राहत की सांस ली। स्थानीय विमला, सुनीता, रेखा ने बताया कि रोजमर्रा के खर्चों के अलावा अन्य खर्चों के लिए हर समय घर में पांच हजार रुपये तक जरूरी है। इसी को देखते हुए वीरवार को बैंक शाखा जाना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed