फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Excellent performance by karate players, won 21 medals

Kullu News: कराटे खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीते 21 पदक

Sun, 05 Nov 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 05 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Excellent performance by karate players, won 21 medals
कुल्लू। कांगड़ा के बैजनाथ में अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल्लू के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया है। जिले के 21 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 21 पदक हासिल किए।
विज्ञापन

इनमें 14 स्वर्ण और 7 रजत पदक शामिल हैं। खिलाड़ी अर्घ्य सूद, दीया शर्मा, रोहित, शिवम, इशोम कुमार, जयन, अजय कुमार, रुद्राक्ष, दीपक, रूपलाल, अर्जुन सोनी, अंजलि, कुमकुम शर्मा ने कुमिते के विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

खिलाड़ी राहुल, देवांश, चन्नय शर्मा, सहज भाटी, नंदनी, बीनू और आयशा ने रजत पदक हासिल किए हैं। खिलाड़ी अजय कुमार ने भी काता में स्वर्ण पदक जीता है। सेंसई हरीश शर्मा ने कहा कि सब जूनियर वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में ही सब जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला कराटे संघ के चेयरमैन राजीव किमटा, वाइस चेयरमैन बंतो चौधरी, प्रधान वेद प्रकाश, उपप्रधान निहाल ठाकुर, सहसचिव केएस पराशर, सोनू कुमार और लीला कार्की ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed