फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Evil spirits shun away with lit torch in Banjaar

जलती मशालों से भगाईं बूरी शक्तियां

Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Evil spirits shun away with lit torch in Banjaar
बंजार (कुल्लू)। बंजार घाटी के की और जमद पंचायत के आस्था का केंद्र धमेऊली में मार्गशीर्ष मास की पूर्व संध्या में ईश्वर महादेव का पर्व मनाया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान हारियानों ने जलती मशालों से बुरी शक्तियों को भगाया।
विज्ञापन

महादेव का यह पर्व हर वर्ष मनाया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसका निर्वहन हारियानों ने किया। ईश्वर महादेव के गुर भाग सिंह शर्मा, पुजारी रोशन लाल शर्मा, कार्यवाहक कारदार किरण ने बताया कि हर वर्ष जमद व पलाहच पंचायत के हर घरों से जलती हुई मशालों को निकाला जाता है।
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए धमेऊली में यहां पर देवता ईश्वर महादेव के पुरातन काष्ठकुणी निर्मित मंदिर में लाया जाता है। यहां पर सभी लोग एकत्रित हो जाते हैं। इसके बाद एक भव्य जागरे को जलाया जाता है। उन्होंने बताया यह परंपरा देर रात को निभाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरे को प्रज्वलित करने के बाद होता है नृत्य
इस जागरे को प्रज्वलित करने पर इसके चारों ओर पुरातन नृत्य भी किया जाता है। यह नृत्य देवता की आज्ञा अनुसार आरंभ किया जाता है। इन मशालों व जागरे का तात्पर्य यह है कि क्षेत्र में कोई भी बुरी आत्मा अंदर प्रवेश न करे। इस परंपरा से क्षेत्र में अन्न, जल संपत्ति और अनेक प्रकार की सुख सुविधाएं निवास करती हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा देवता ईश्वर महादेव की लिए सैकड़ों वर्षों से समर्पित की जाती है। उन्होंनें बताया मार्गशीर्ष मास के साजे के दिन देवता बाहर निकाला जाता है। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति पर देव खेल में आकर की गुर के माध्यम से सभी लोगों को आशीर्वाद दिया जाता है। देवता सभी मनोकामना पूर्ण भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed