फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Even during heavy snowfall, the roads of Lahaul Valley will remain open.

Kullu News: भारी बर्फबारी में भी लाहौल घाटी की सड़कों पर नहीं थमेंगे पहिये

Thu, 22 Jan 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Even during heavy snowfall, the roads of Lahaul Valley will remain open.
घाटी में पीडब्ल्यूडी ने की 20 मशीनों और 100 से अधिक कामगारों की तैनाती
विज्ञापन

बर्फबारी में 134 संपर्क सड़कें बंद होने से स्थानीय लोगों झेलनी पड़ती है परेशानी
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सर्दियों में बर्फ की चादर बिछते ही लाहौल घाटी की सड़कें ठप न हों, इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 20 मशीनों और 100 से अधिक कामगारों की फौज तैनात कर दी है।
मयाड़, नैनगार, योचे और कारदंग जैसे दुर्गम गांवों तक आवाजाही बनी रहे, इसी प्राथमिकता के साथ विभाग बर्फबारी के बाद सड़कों की बहाली पर तुरंत काम शुरू करेगा।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में सड़कों की बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी कर ली है। चिनाब मंडल उदयपुर के साथ लाहौल और सिस्सू मंडल में करीब 20 मशीनों के साथ 100 से अधिक मल्टी टास्क वर्करों को भी बर्फबारी से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में लोक निर्माण विभाग के अधीन 134 संपर्क सड़कें हैं। भारी बर्फबारी की सूरत में सभी संपर्क सड़कें यातायात के लिए बाधित हो जाती हैं। खासकर मयाड़ घाटी के लोगों को खंजर गांव से उदयपुर तक आने में करीब 32 किलोमीटर, नैनगार गांव के लोगों को मूरिंग जीरो पॉइंट से नैनगार तक 15 और योचे गांव के लोगों को गांव से दारचा तक आने में 12 किलोमीटर का एकतरफा सफर करना पड़ता है। भारी बर्फबारी होने पर दुर्गम क्षेत्र के इन गांव के लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। विभाग बर्फबारी के बाद तमाम सड़कें चरणबद्ध तरीके से यातायात के लिए बहाल करेगा।

--
सर्दी के मौसम में बर्फबारी से निपटने को विभाग ने 20 मशीनों के साथ 100 से अधिक कामगारों को अलर्ट कर दिया है। निजी मशीनों को भी हायर किया गया है। - पवन राणा, अधिशासी अभियंता, चिनाब मंडल उदयपुर
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed