फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Even after ten years, the bridge submerged in the dam of the project has not been built

Kullu News: दस साल बाद भी नहीं बना प्राेजेक्ट के बांध में डूबा पुल

Sun, 11 May 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 11 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Even after ten years, the bridge submerged in the dam of the project has not been built
सैंज घाटी के ग्राम पंचायत गाड़ापारली  के निहारनी डैम में पैदल पुल कई सालों से पानी में डूब गया 
सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के हजारों लोगों को रोज झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

लोगों ने सरकार, प्रशासन और परियोजना प्रबंधन से पैदल पुल बनाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के लिए बना पैदल पुल करीब दस साल पहले एचपीपीसीएल की 100 मेगावाट की परियोजना के बांध में डूब गया है।
निहारनी नामक स्थान पर अभी तक नए पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। पुल न होने से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर न्यूली खड्ड को पार करना पड़ रहा है या तीन किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण जयवंती देवी, मोहर सिंह, गोविंद राम, जोत राम, हरी चंद और कालू राम ने कहा कि निहारनी में एचपीपीसीएल की 100 मेगावाट की परियोजना के बांध में पैदल पुल डूब गया है। इसकी जगह नया पुल करीब दस साल से नहीं बना है। इस वजह से निहारनी, लपाह, शाक्टी और मरौड़ के हजारों लोगों को रोज परेशान होना पड़ता है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और परियोजना प्रबंधन से पुल का निर्माण करने की मांग की है। उधर, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के डीएफओ सुनील शर्मा ने कहा कि पार्क प्रबंधन ने बजट की राशि परियोजना को वापस लौटा दी है। कहा कि बजट लौटाकर पार्क प्रबंधन ने परियोजना प्रबंधन से स्वयं पुल का निर्माण करने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed