फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Environmental protection is not only the responsibility of the government but also of the society: Rana

पर्यावरण संरक्षण सरकार ही नहीं, समाज की भी जिम्मेदारी : राणा

Mon, 15 Dec 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 15 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Environmental protection is not only the responsibility of the government but also of the society: Rana
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में पर्यावरणीय साक्षरता पर आयोजित कार्यशाला में उप​स्थित मुख्याति​थि,
डिब्लिंग तकनीक से पौधा तैयार करने का भी दिया सुझाव
विज्ञापन

कुल्लू कॉलेज में पर्यावरणीय साक्षरता पर हुई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मानव जीवन के लिए पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यावरण संरक्षण सरकार की नहीं, समाज की भी जिम्मेदारी है। इसके लिए सामाजिक सहभागिता का होना जरूरी है।
यह बात सिंडिकेट बैंक के सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक पर्यावरणविद वीर सिंह राणा ने कही। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए व्यक्तिगत प्रयासों से प्रतिभागियों को परिचित कराया और सोशल प्लांटेशन की अपील की। डिब्लिंग तकनीक से पौधा तैयार करने का सुझाव दिया। कुल्लू कॉलेज में पर्यावरणीय साक्षरता पर कार्यशाला हुई। इसका शुभारंभ पर्यावरणविद वीर सिंह राणा ने किया। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सोशल प्लांटेशन का पाठ पढ़ाया। दूसरे सत्र में प्रतिभागियों को ग्रीन ऑडिट से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

वन मंडलाधिकारी बंजार मनोज कुमार ने वन संरक्षण पद्धतियां शीर्षक पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल का 25 प्रतिशत क्षेत्र वन आच्छादित है। यह भारत का चौथा सबसे बड़ा वन क्षेत्र है। वन आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के वास्तविक मित्र हैं। वन से न केवल स्वच्छ वातावरण मिलता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर ईको पर्यटन के रूप में रोजगार के साधन भी उपलब्ध होते हैं। प्राचार्य डाॅ. राकेश राणा ने पर्यावरण में आ रहे बदलावों को रेखांकित किया। कार्यशाला के समन्वयक सोम नेगी के अलावा डॉ. नंदिनी ठाकुर, डाॅ. रामनाथ, प्रो. राजकुमार, डाॅ. निर्मल चौहान, डाॅ. मनीष सूद, डाॅ. हरी सिंह ठाकुर, डाॅ. शीतल ठाकुर, डाॅ. अनुपमा कटोच, डॉ. सपना वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed