{"_id":"69ba9111b39b694cb407c46b","slug":"entrepreneurship-development-training-provided-to-trainees-kullu-news-c-89-1-ssml1013-171582-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रशिक्षुओं को दिया उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रशिक्षुओं को दिया उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण
विज्ञापन
कुल्लू। पीएनबी की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पतलीकूहल में बुधवार को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम हुआ।
10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 24 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक कौशल और व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं को उच्च स्वप्रेरणा, अवसरों की पहचान एवं उनका उपयोग, निरंतरता, सूचना संकलन, गुणवत्ता प्रबंधन, समस्या समाधान, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से अवगत करवाया गया।
समारोह में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के विकास अधिकारी विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी के निदेशक चंद्रनारायण सिंह ने प्रशिक्षुओं को बाजार प्रबंधन एवं गुणवत्ता प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान समन्वयक सौरभ उपाध्याय भी मौजूद रहे। संवाद