{"_id":"674c913820e542868708e92d","slug":"entertain-teachers-and-parents-with-excellent-presentations-kullu-news-c-89-1-ssml1015-136014-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बेहतरीन प्रस्तुतियों से शिक्षकों और अभिभावकों का मनोरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बेहतरीन प्रस्तुतियों से शिक्षकों और अभिभावकों का मनोरंजन
Sun, 01 Dec 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित अटल सदन में विद्यार्थियों ने शिक्षकों और अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। अटल सदन के मंच पर राइस एंड शाईन प्ले स्कूल और अकादमिक हिल्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ।
इसमें यूकेजी से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावकों और शिक्षकों को अपनी प्रस्तुतियों से आश्चर्यचकित कर दिया। समारोह में वन्य प्राणी विभाग के उपमंडल अधिकारी कुल्लू राजेश कुमार शर्मा मुख्यातिथि थे। जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम विशेष अतिथि थे। प्रधानाचार्य ऋचा त्यागी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद यूकेजी और एलकेजी के बच्चों ने अद्भुद संबंध-केवल मित्रता, छठी, सातवी, आठवीं, नौवीं और 10वीं की छात्राओं ने मल्हारी नृत्य, चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्रों ने मैजिक ऑफ बॉलीवुड, नर्सरी और प्ले स्कूल के नौनिहालों ने लविंग कनेक्शंस, पांचवीं के विद्यार्थियों ने महाभारत, यूकेजी और एलकेजी के विद्यार्थियों ने डांडिया रास, तीसरी और चौथी की छात्राओं ने मंच पर हिमाचली संस्कृति पर आधारित शिमला नाटी की प्रस्तुति दी। विद्यालय की प्रबंध निदेशक विनिता शर्मा ने कहा कि रविवार को अटल सदन में वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
--