{"_id":"66190e02daa8f11dd50c6d28","slug":"ensure-telecom-services-in-inaccessible-areas-rahul-kullu-news-c-89-1-ssml1015-120560-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गम क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाएं करें सुनिश्चित : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गम क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाएं करें सुनिश्चित : राहुल
विज्ञापन
उपायुक्त ने दूरसंचार प्रदाता कंपनी के अधिकारियों को दिए निर्देश
लोक निर्माण विभाग को संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने के लिए कहा
...
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए बीएसएनएल के अधिकारी दूरसंचार सेवाओं को सुचारु रूप से व्यवस्थित रखना सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार से नेटवर्क से जुड़ी असुविधाओं का सामना न करना पड़े। यह बात शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने केलांग में बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ नेटवर्क से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक में कही। कहा कि जिला लाहौल-स्पीति के दूरदराज के क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था को समय रहते सुदृढ़ बनाया जाए।
भारत संचार निगम लिमिटेड मंडी जोन के महाप्रबंधक हरीश चंद्रन ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े। उन्होंने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि लाहौल-स्पीति में बीएसएनएल नेटवर्क सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। भारी बर्फबारी के दौरान मयाड़ घाटी में तिंगरेट पंचायत में समस्या आई थी, जिसे हल कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जिले के अन्य दूरदराज के क्षेत्रों में भी दूरसंचार की सेवाएं सुचारु रूप से प्रदान की जा रही हैं। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत कर जल्द बहाल करने के निर्देश जारी किए। इस दौरान एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, बीएसएनएल के सहायक अभियंता गौरव शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन पवन राणा आदि मौजूद रहे। संवाद