{"_id":"617fe587f6453212a3201d1c","slug":"enjoy-skiing-sliding-on-the-tube-kullu-news-sml3890151200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूब पर की स्लाइडिंग, स्कीइंग का उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूब पर की स्लाइडिंग, स्कीइंग का उठाया लुत्फ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। सोमवार को मनाली सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। बर्फ का दीदार करने वाहनों में पर्यटक अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और कोकसर पहुंचे। सैलानियों ने पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के नजारे का लुत्फ उठाया।
कुछ सैलानियों को बर्फ में ट्यूब पर स्लाइडिंग की। पर्यटकों ने स्कीइंग का भी मजा लिया। सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। सफेद पहाड़ों के नजारे को कैमरों में कैद किया। सिस्सू हेलीपैड में भी झील और पलदान लाहमो वाटर फाल के सुंदर दृश्य को निहारा।
गौर रहे कि मौसम खराब होने पर ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से अब सैलानियों को अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के आसपास कोकसर पंचायत में ही बर्फ के दीदार हो रहे हैं। वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों ने कोकसर में दस्तक दी थी। सोमवार को ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात के बाद पूरी घाटी और पहाड़ सफेद चांदी से चमक उठे हैं। ऐसे में पर्यटन कारोबारी खुश हैं। कोकसर में कारोबारी राजेश और सीताराम ने कहा कि वीकेंड पर सैलानियों का तांता लगा रहा था। पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले सैलानी बर्फ देखने की चाह में नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू और कोकसर का रुख कर रहे हैं। पर्यटक यहां बर्फ के साथ मस्ती कर रहे हैं। अटल टनल रोहतांग बनने के बाद पर्यटकों के लिए लाहौल पहुंचना बेहद आसान हुआ है। स्कीइंग से जुड़े कारोबारी इंद्र ने कहा कि कोकसर के आसपास बर्फ की परत होने से सैलानियों ने स्कीइंग का लुत्फ उठाया। बर्फबारी होने की सूरत में कारोबार और अधिक गति पकड़ेगा।