{"_id":"6630dce94a0cc6e0d200eb16","slug":"engineers-counseled-students-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121779-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विद्यार्थियों की इंजीनियरों ने की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विद्यार्थियों की इंजीनियरों ने की काउंसलिंग
विज्ञापन
असमंजस में फंसे विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को दिया दूर, स्कूल जाकर दे रहे टिप्स
बहुतकनीकी संस्थान की टीम ने 16 सरकारी और तीन निजी विद्यालयों में की काउंसलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। 12वीं के बाद आत्मनिर्भर कैसे बने, इसके लिए विद्यार्थियों की विशेष काउंसलिंग की जा रही है। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग के इंजीनियरों की टीम सरकारी और निजी विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर रही है। इंजीनियर विद्यार्थियों को बहुतकनीकी संस्थान में करवाए जा रहे कॅरियर संबंधी कोर्स सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और ऑटो मोबाइल इंजीनियर की जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं। टीम ने मंगलवार को शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू और ढालपुर में स्थित एक निजी विद्यालय में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
दसवीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थी असमंजस में रहते हैं। वे ऐसा क्या करें जिससे वे स्वरोजगार से जुड़कर कैसे आत्मनिर्भर बनें। ऐसे में विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग के इंजीनियर विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं।
संस्थान की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर, मणिकर्ण, जरी, मौहल, बजौरा, कटराईं, रायसन, नथान, नग्गर, खराहल, बाशिंग, बजौरा, गड़सा, सेउबाग, छात्र विद्यालय कुल्लू और कन्या विद्यालय सुल्तानपुर समेत तीन निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग के प्रधानाचार्य नीरज उप्पल ने कहा कि विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए संस्थान की टीम ने 20 से 30 अप्रैल तक 16 सरकारी और तीन निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों की काउंसलिंग की है, ताकि वे एक सही विषय चुनकर भविष्य में सफल हो सकें। संवाद