{"_id":"317ffde6b01a5980ffd4f5f1676f027f","slug":"encrochment-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वशिष्ठ में हटाए गए 12 अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वशिष्ठ में हटाए गए 12 अवैध कब्जे
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, मनाली
Updated Tue, 23 Feb 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली के साथ लगते वशिष्ठ में प्रशासन के अवैध दुकानों को हटाया। मंगलवार को एसडीएम मनाली वशिष्ठ का औचक निरीक्षण करने पहुंची। जहां मौके पर जाकर उन्होंने करीब दुकानदारों के अवैध कब्जे हटवाए। इसी दौरान उन्होंने वशिष्ठ पटवारघर का भी निरीक्षण किया। वहीं पटवारी को निर्देश दिए गए कि लोगों ने जो भवनों के बाहर सड़क या रास्ते में अवैध रूप से सीढ़ियां लगा रखी हैं। उनकी पूरी रिपोर्ट बना कर उन्हें दें जिससे आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एसडीएम मनाली ज्योति राणा मंगलवार को वशिष्ठ में पटवार घर के औचक निरीक्षण में पहुंची। जहां उन्होंने कई खामियां भी पाईं। जिसे पूरा करने के आदेश पटवारी को दिए गए। वहीं उन्होंने वशिष्ठ में दुकानों के बाहर अवैध कब्जा कर कारोबार कर रहे कारोबारियों को भी मौके पर पहुंच कर हटाया है। उक्त कारोबारी रास्तों और सड़क में भी बाधा बन रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने पाया कि कई लोगों के घरों के बाहर अवैध रूप से निर्माण कर रखा है। एसडीएम ने हल्का पटवारी को मौके पर निर्देश दिए हैं कि वह पैमाईश कर रिपोर्ट तैयार करें और सात दिन के अंदर रिपोर्ट उन्हें दें। जिसके बाद अवैध निर्माण किए हुए लोगों निर्माण हटाने का कहा जाएगा। अगर वह खुद कब्जे को नहीं हटाते हैं तो लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच का कब्जा हटाएगी। वहीं इसका पूरा खर्च भी उक्त लोगों से ही लिया जाएगा। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि 12 कब्जे हटाए गए हैं। इसके अलावा अन्य की रिपोर्ट पटवारी से सात दिन में मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही सब को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन